जोलहापुर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा: भाई-बहन की मौत

अम्बेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जोलहापुर पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घटना में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छोटी बच्ची और स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे में मृतकों की पहचान अशरफपुर मजगवां निवासी 58 वर्षीय ठाकुर प्रसाद पुत्र तीर्थराज और उनकी 50 वर्षीय बहन मुन्नी देवी पत्नी राम जगत के रूप में हुई है। घायलों में 16 वर्षीय साहिल पुत्र फूलचंद और एक छोटी बच्ची मानवी शामिल हैं। दोनों घायल अशरफपुर मजगवां के निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार, जोलहापुर पेट्रोल पंप के पास स्कूटी सवार साहिल की गाड़ी अचानक असंतुलित हो गई। इसी समय सामने से आ रही प्लैटिना मोटरसाइकिल ने स्कूटी पर सवार मुन्नी देवी और ठाकुर प्रसाद को सड़क पर गिरा दिया। तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों भाई-बहन को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायल बच्ची और साहिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुन्नी देवी और ठाकुर प्रसाद को मृत घोषित किया। घायलों को आवश्यक इलाज के लिए जलालपुर अस्पताल और जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव मौके पर पहुंचे और शवों का पंचनामा किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीआई रिपोर्ट के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *