सड़क हादसे ने छीना परिवार का सहारा- गांव में पसरा सन्नाटा

  • इलाके में पसरा मातम, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
  • पीड़ित परिवार को नेताओं ने बंधाया ढांढस
  • चार घायल परिजनों का इलाज जारी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर-जहांगीरगंज मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक ही परिवार से दो जिंदगियां छीन लीं। 19 अप्रैल को तेंदुआईकला इंटर कॉलेज के सामने हुई इस दर्दनाक घटना में 8 साल की ओजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके गंभीर रूप से घायल दादा वीरेंद्र मिश्र का लखनऊ के अस्पताल में लंबे इलाज के बाद 26 अप्रैल को निधन हो गया।

वीरेंद्र मिश्र ग्राम ठेगी प्रतापपुर के रहने वाले थे। उनकी पार्थिव देह गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव योगेंद्र नाथ त्रिपाठी और भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य लोगों ने परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया।

इस हादसे में परिवार के चार अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है, जहां लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

परिवार पर दुखों का पहाड़
ओजस्विनी और उसके दादा की एक साथ मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। गांव में शोक की गहरी छाया है, और लोगों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कीं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading