बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद: जुमे के बाद बवाल

  • बरेली के इस्लामिया ग्राउंड में प्रदर्शन को लेकर तीन जगहों पर बवाल
  • भीड़ ने तोड़फोड़ की, छतों से पथराव किया
  • पुलिस ने लाठीचार्ज कर भगदड़ रोकने की कोशिश की

बरेली। जुमे की नमाज के बाद शहर में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर बवाल हुआ। इस्लामिया ग्राउंड में प्रदर्शन करने की अपील पर भीड़ सड़कों पर उतर आई और जबरन ग्राउंड में जाने की जिद करने लगी। पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन लोग उग्र हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। छतों से पत्थर फेंके गए और पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पाया।

बारादरी और प्रेमनगर क्षेत्रों में भी हिंसक झड़पें हुईं। हालात को देखते हुए पुलिस ने शहर के बाजार बंद कराए। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में ले लिया। मौलाना तौकीर रजा, जो इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष हैं, पर 2010 में बरेली में दंगा करवाने का भी मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

इस विवाद की शुरुआत उत्तर प्रदेश के कानपुर में 4 सितंबर से हुई थी। बारावफात (ईद मिलाद-उन्नबी) के जुलूस के दौरान एक समूह ने ‘I Love Muhammad’ लिखा बैनर जुलूस मार्ग पर लगाया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने बैनर हटाए और 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई।

बाद में विवाद बढ़ा और अन्य शहरों में ‘I Love Muhammad’ के समर्थन में रैलियां, पोस्टर और बैनर लगाए गए। इसके जवाब में हिंदू समुदाय ने “I Love Mahadev/Mahakaal” जैसे बैनर लगाए।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading