भदोई में ‘ग्रामीण महिला सशक्तिकरण’ कार्यक्रम की शुरुआत

अंबेडकरनगर। जलालपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भदोई में जन शिक्षण केंद्र द्वारा संचालित “ग्रामीण महिला सशक्तिकरण” कार्यक्रम के अंतर्गत सेवादाताओं और नारी संघ के साथ परिचय एवं सामंजस्य निर्माण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य गांव स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए विकास कार्यों में समन्वय स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और रूढ़िवादी परंपराओं से मुक्ति के संदेश के साथ की गई। बैठक में जन शिक्षण केंद्र की सचिव पुष्पा पाल ने संस्था एवं परियोजना का परिचय देते हुए कार्यक्रम के लक्ष्य और उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की गरिमा और अधिकारों की प्राप्ति सुनिश्चित करना तथा स्थानीय स्वशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

छह नई ग्राम पंचायतों में बढ़ाया गया कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि दिसंबर 2022 से सुरहुरपुर, भस्मा, गुवापाकड़, रुधौली माफी, रुधौली अदाई और आजनपारा ग्राम पंचायतों में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा था। जनवरी 2026 से इसे विस्तारित करते हुए भदोई, सेठाकला, सलाहुदीनपुर, कर्मिसिरपुर, खालिशपुर और टिकरी ग्राम पंचायतों को भी शामिल किया गया है।

कार्यक्रम के तहत बेसलाइन सर्वे, महिला संगठन निर्माण, नारी संघ गठन, ब्लॉक संसाधन केंद्र की स्थापना, ब्लॉक एडवोकेसी समूह के गठन तथा सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को पंचायत स्तर पर अधिकारों और योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

Related Posts

जहांगीरगंज सीएचसी में वसूली के आरोप, जांच में देरी से बढ़ा असंतोष

अंबेडकरनगर: तहसील आलापुर के जहांगीरगंज क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार पर निजी अस्पताल संचालकों से अवैध वसूली…

Continue reading
मंशापुर में नई सड़क पर अव्यवस्था, राहगीरों के लिए बढ़ा खतरा

अंबेडकरनगर: मंशापुर क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़क पर अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पाती से करीब 800 मीटर लंबी इस सड़क पर निर्माण कार्य के बाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *