
- कानपुर में सट्टा गिरोह का भंडाफोड़
- 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.91 करोड़ कैश बरामद
- नोट गिनने की 3 मशीनें और नकली नोट डिटेक्टर मिला
- 2 साल से चल रहा था अवैध रैकेट
कानपुर। Kanpur के फजलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 3 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।
करोड़ों की नकदी और मशीनें जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में कैश के अलावा 3 नोट गिनने की मशीन और एक नकली नोट पकड़ने वाली मशीन भी बरामद की है। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद अब इसकी जांच आयकर विभाग द्वारा भी की जाएगी।
2 साल से चल रहा था सट्टा रैकेट
जांच में सामने आया कि यह सट्टा नेटवर्क पिछले दो साल से सक्रिय था। इसका संचालन कार्तिक नाम का व्यक्ति कर रहा था, जिसने अपनी बटर पेपर फैक्ट्री को इस अवैध कारोबार का अड्डा बना रखा था।
‘प्रोफेसर’ के नाम से चल रही थी मास्टर आईडी
पुलिस के मुताबिक, पूरे रैकेट की मास्टर आईडी मनीष उर्फ ‘प्रोफेसर’ के नाम से संचालित होती थी, जो सट्टे के नेटवर्क को कंट्रोल करता था।
गुजरात-कानपुर कनेक्शन
गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों में से 3 Gujarat के निवासी हैं, जबकि 2 आरोपी कानपुर के रहने वाले हैं। इससे इस गिरोह के इंटर-स्टेट नेटवर्क होने की भी आशंका जताई जा रही है।









