बिना मान्यता इंटरमीडिएट तक संचालित हो रहे थे स्कूल, बीईओ ने बंद कराए

  • बीईओ की जांच में दो स्कूलों में मान्यता से अधिक कक्षाएं पाई गईं
  • अफरा-तफरी के बीच स्कूल से पुलिस बल की मदद से कराई गई छुट्टी
  • एक विद्यालय में कृषि सलाह केंद्र भी संचालित होता मिला

अंबेडकरनगर। कटेहरी शिक्षा क्षेत्र में बिना मान्यता के इंटरमीडिएट तक कक्षाएं चलाने वाले विद्यालयों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रिया पाठक के नेतृत्व में हुई जांच में दो विद्यालयों में मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन पाया गया, जिसके बाद दोनों विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण में खुली पोल, अफरा-तफरी का माहौल
शुक्रवार को बीईओ प्रिया पाठक की टीम ने क्षेत्र के आरपी जीके उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्थुवा सरैया का निरीक्षण किया।विद्यालय को कक्षा 6 से 10 तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन जांच के दौरान कक्षा 11 व 12 का संचालन भी पाया गया।

जैसे ही जांच टीम विद्यालय पहुंची, परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जब विद्यालय प्रबंधन से मान्यता संबंधी अभिलेख मांगे गए, तो वे संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

केडी बाल शिक्षा निकेतन भी जांच के घेरे में
इसी क्रम में टीम ने आनंदनगर यरकी स्थित केडी बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जिसकी केवल कक्षा 1 से 5 तक की मान्यता है, परन्तु कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई संचालित हो रही थी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading