- बीईओ की जांच में दो स्कूलों में मान्यता से अधिक कक्षाएं पाई गईं
- अफरा-तफरी के बीच स्कूल से पुलिस बल की मदद से कराई गई छुट्टी
- एक विद्यालय में कृषि सलाह केंद्र भी संचालित होता मिला
अंबेडकरनगर। कटेहरी शिक्षा क्षेत्र में बिना मान्यता के इंटरमीडिएट तक कक्षाएं चलाने वाले विद्यालयों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रिया पाठक के नेतृत्व में हुई जांच में दो विद्यालयों में मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन पाया गया, जिसके बाद दोनों विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण में खुली पोल, अफरा-तफरी का माहौल
शुक्रवार को बीईओ प्रिया पाठक की टीम ने क्षेत्र के आरपी जीके उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्थुवा सरैया का निरीक्षण किया।विद्यालय को कक्षा 6 से 10 तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन जांच के दौरान कक्षा 11 व 12 का संचालन भी पाया गया।
जैसे ही जांच टीम विद्यालय पहुंची, परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जब विद्यालय प्रबंधन से मान्यता संबंधी अभिलेख मांगे गए, तो वे संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
केडी बाल शिक्षा निकेतन भी जांच के घेरे में
इसी क्रम में टीम ने आनंदनगर यरकी स्थित केडी बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जिसकी केवल कक्षा 1 से 5 तक की मान्यता है, परन्तु कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई संचालित हो रही थी।








