जनपद में मातृ सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजे विद्यालय

अम्बेडकरनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को मातृ सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन और शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित इन कार्यक्रमों में छात्राओं के साथ उनकी माताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। मातृशक्ति ने अपनी जीवन यात्रा के अनुभव साझा कर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

मातृशक्ति ने साझा किए अनुभव, बेटियों को दी आत्मबल की सीख

कार्यक्रम के दौरान माताओं ने छात्राओं से संवाद करते हुए बताया कि आज के समय में आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा दोनों ही आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। माताओं ने अपने जीवन के संघर्षों और सफलताओं के प्रसंगों को साझा कर छात्राओं को प्रेरित किया कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने लक्ष्य से विचलित न हों।

प्रधानाचार्यों ने दी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने छात्राओं व माताओं को शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
इनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिला एंबुलेंस सेवा, 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 101 अग्निशमन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसे नंबर प्रमुख रहे।
छात्राओं और माताओं को बताया गया कि संकट की किसी भी स्थिति में ये नंबर उनकी त्वरित सहायता के लिए सदैव उपलब्ध हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading