सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज की सुरक्षा मंजूरी रद्द- दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दर्ज

  • भारत ने सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द की
  • BCAS ने राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण कदम उठाया
  • सेलेबी को एयरपोर्ट सेवाएं देना बंद

नई दिल्ली। भारत सरकार ने 15 मई को तुर्की की कंपनी सेलेबी (Celebi) एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने उठाया है। इसके बाद सेलेबी को भारत के किसी भी एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं प्रदान करने की अनुमति नहीं रहेगी।

कंपनी ने 16 मई को दिल्ली हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है। जस्टिस सचिन दत्ता की बेंच इस याचिका पर सुनवाई करेगी। सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया, तुर्की की सेलेबी ग्रुप का हिस्सा है, जो मुंबई, दिल्ली, कोच्चि, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और चेन्नई समेत नौ प्रमुख एयरपोर्ट पर सेवाएं देती थी।

सुरक्षा मंजूरी रद्द करने का कारण

BCAS के आदेश के मुताबिक, सुरक्षा मंजूरी रद्द करने का मुख्य कारण राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं। भारत में जारी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को तुर्की द्वारा ड्रोन सप्लाई किए जाने और उनके भारत विरोधी उपयोग की वजह से तुर्की की कंपनियों के खिलाफ विरोध बढ़ा है।

ये भी पढ़ें-वक्फ कानून पर टकराव गहराया- 20 मई को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

सेलेबी ने अपनी याचिका में दावा किया है कि सुरक्षा मंजूरी रद्द करने का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया और यह बिना कोई चेतावनी दिए तुरंत लागू किया गया। कंपनी ने कहा है कि इससे करीब 3,791 कर्मचारियों की नौकरियों पर असर पड़ेगा और निवेशकों का भरोसा कमजोर होगा।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading