अमृतसर एयरपोर्ट पर ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत सुरक्षा कड़ी

  • अमृतसर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
  • 22 फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को जानकारी दी गई
  • पाकिस्तान के एयर स्पेस से फ्लाइट को वापस मोड़ा गया

अमृतसर। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। अब एयरपोर्ट को 10 मई शाम 5:30 बजे तक पूरी तरह से बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले इसे 10 बजे तक बंद करने का आदेश था।

आज की सभी 22 फ्लाइट्स रद्द
एडीसीपी-2 श्रीविनैला के अनुसार, अमृतसर एयरपोर्ट से आज की सभी 22 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। एयरपोर्ट को अगले आदेशों तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं और यात्रियों को रद्दी फ्लाइट्स के बारे में सूचना संदेश के जरिए भेज दी गई है।

कतर एयरवेज और स्पाइसजेट की फ्लाइट्स भी प्रभावित
कतर एयरवेज की फ्लाइट QTR54B, जो दोहा से अमृतसर आ रही थी, को पाकिस्तान के एयर स्पेस से मोड़कर ओमान के मस्कट एयरपोर्ट भेज दिया गया। इसके अलावा शारजाह से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है।

क्यों बढ़ाई गई अमृतसर में सतर्कता?
अमृतसर पाकिस्तान बॉर्डर से केवल 32 किलोमीटर दूर है, और हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरीद-के में एयर स्ट्राइक की है, जो अमृतसर से सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी पर है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया है।

खाद्य सामग्री का स्टॉक शुरू, राशन की दुकानों पर भीड़
सतर्कता बढ़ने के बाद अमृतसर में लोग राशन स्टॉक करने के लिए दुकानों पर उमड़ पड़े। सब्जियों और पेट्रोल पंपों पर भी लंबी कतारें देखने को मिलीं। डीसी साक्षी साहनी ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading