सिक्योरिटी गार्ड को तीन माह से नहीं मिला वेतन

  • कंपनी संचालक प्रिंस शुक्ला पर वेतन रोकने और बार-बार आश्वासन देने का आरोप
  • वेतन न मिलने से आर्थिक संकट, परिवार का खर्च उठाना मुश्किल
  • जिलाधिकारी से बकाया वेतन भुगतान और कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

अंबेडकर नगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के हसिमगढ़ छितौनी गांव निवासी राहुल वर्मा ने विंध्यवासिनी सिक्योरिटी गार्ड सर्विस पर तीन माह का वेतन न देने का गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। राहुल ने कंपनी पर 30,000 रुपये बकाया भुगतान रोकने और बार-बार मांग के बावजूद अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

हीरो शोरूम समेत कई प्रतिष्ठानों पर तैनात थे गार्ड

राहुल वर्मा ने बताया कि वह विंध्यवासिनी सिक्योरिटी गार्ड सर्विस के तहत हीरो मोटरसाइकिल शोरूम मिरानपुर सहित कई अन्य प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। उन्होंने पूरी निष्ठा से ड्यूटी की, लेकिन पिछले तीन महीने से एक भी वेतन नहीं मिला।

कंपनी पर बकाया हड़पने का आरोप

राहुल के मुताबिक, कंपनी का संचालन शहजादपुर नई सड़क स्थित पुराने विकास भवन से होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी संचालक प्रिंस शुक्ला उर्फ श्रवण शुक्ला (निवासी डल्लानिजामपुर, अकबरपुर) ने उन्हें लगातार आश्वासन देकर टालमटोल किया, लेकिन भुगतान नहीं किया।

“वेतन न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल”

राहुल वर्मा ने ज्ञापन में बताया कि वेतन न मिलने के कारण वह आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। परिवार का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान कराया जाए और कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अन्य कर्मचारियों के साथ ऐसा दोहराव न हो।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading