जिले में प्रशिक्षण देंगे चयनित प्रशिक्षक- दैनिक पारिश्रमिक पर होगी तैनाती

  • एनआरएलएम के तहत प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू
  • डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन के 11 पद, 62 आवेदन प्राप्त
  • ब्लॉक रिसोर्स पर्सन के लिए हर ब्लॉक से 30+ आवेदन

अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत विभिन्न कैडरों के प्रशिक्षण और क्षमता संवर्धन गतिविधियों के संचालन के लिए जिले में दैनिक पारिश्रमिक पर प्रशिक्षकों का चयन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन और ब्लाक रिसोर्स पर्सन पदों के लिए अभ्यर्थियों की जांच व चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन के 11 पदों के सापेक्ष 62 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक डिग्री और तीन वर्षों का कार्य अनुभव निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति प्रशिक्षण दिवस ₹2,500 पारिश्रमिक के रूप में दिया जाएगा।

ब्लाक रिसोर्स पर्सन के लिए हर ब्लाक से 30 से अधिक आवेदन
वहीं जिले के प्रत्येक विकास खंड में 14 पदों के सापेक्ष लगभग 30–35 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार को इंटरमीडिएट पास होना चाहिए और स्वयं सहायता समूह में कम से कम दो वर्षों का अनुभव आवश्यक है। चयनित प्रशिक्षकों को प्रति दिवस ₹700 का भुगतान किया जाएगा।

एनआरएलएम के उपायुक्त सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन के लिए आवेदन जिला मिशन प्रबंधन इकाई की ईमेल dcnrlm.abn@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं।ब्लाक रिसोर्स पर्सन के लिए आवेदन खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं ब्लाक मिशन प्रबंधन इकाई में सीधे स्वीकार किए जाएंगे।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading