अम्बेडकर नगर में बीर बाल दिवस पर संगोष्ठी

अम्बेडकर नगर में बीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु गोविन्द सिंह के चारों पुत्रों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके अद्वितीय साहस और देशभक्ति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। वहीं मंडलों में प्रभात फेरी निकाली गई और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथि ने बलिदान को बताया देश के लिए प्रेरणास्रोत

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के पुत्रों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान की स्मृति में भाजपा सरकार द्वारा बीर बाल दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि खालसा पंथ के साहस, त्याग और देशप्रेम की गाथा भारतीय इतिहास का अमूल्य अध्याय है, जिसे देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण और बिना वीजा-पासपोर्ट के गुरुद्वारा दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सिख समाज के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा

संगोष्ठी संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सिख समाज के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सिख समाज द्वारा संचालित लंगर सेवा को सेवा कर से राहत देना सरकार का सराहनीय कदम है। उन्होंने सिख समाज की देशभक्ति और शौर्य परंपरा को सर्वविदित बताया।

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *