अंबेडकरनगर। विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अकबरपुर स्थित वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, कल्याणकारी कानूनों और साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई।
वरिष्ठ नागरिकों को कानूनों की दी जानकारी
शिविर में नामित अधिवक्ता रामचंद्र वर्मा ने वृद्धजनों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।
साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
एलएडीसीएस के सहायक शरद पांडेय ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से गिरफ्तारी नहीं करती और न ही किसी व्यक्ति पर धनराशि जमा कराने का दबाव बनाती है।
उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अनजान कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।