प्रतापगढ़ में सनसनीखेज मामला- मां-बेटे और बहू के शव कमरे में मिले

  • मां, बेटा और बहू के शव बेड पर मिले, मुंह से निकला झाग।
  • पास में 5 महीने का बच्चा रोता मिला, हालत स्थिर।
  • पुलिस को आत्महत्या की आशंका, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर बाजार में रहने वाले 28 वर्षीय अंकित पटवा, उनकी मां आशा देवी (48) और पत्नी रिया (24) के शव घर के अंदर बेड पर पड़े मिले। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था, जबकि पास में उनका 5 महीने का बेटा लगातार रो रहा था।

घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह काफी देर तक परिवार के लोग बाहर नहीं आए। 80 वर्षीय नानी यशोदा देवी ने जब दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया गया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सब स्तब्ध रह गए।

शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका, लेकिन परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। तीनों शवों पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

हालांकि, मृतका रिया के पिता ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए साजिश के तहत हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी और दामाद हमेशा खुश रहते थे। उनके बीच कोई विवाद नहीं था। यह आत्महत्या नहीं हो सकती। हमें शक है कि यह सुनियोजित हत्या है।”

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading