
- सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 82,250 के स्तर पर
- निफ्टी 10 अंक की गिरावट के साथ 25,000 पर
- टाटा मोटर्स, NTPC और बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी
मुंबई। सोमवार, 19 मई को घरेलू शेयर बाजार में हल्की कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 100 अंक टूटकर 82,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी 10 अंकों की गिरावट के साथ 25,000 के आसपास बना हुआ है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी आई है। टाटा मोटर्स, NTPC और बजाज फाइनेंस के शेयर लगभग 1% की बढ़त के साथ आगे हैं। वहीं, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक और जोमैटो के शेयर 1% तक नीचे हैं।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी देखने को मिली है। रियल्टी, ऑटो, मेटल, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में लगभग 1% की बढ़त रही, जबकि IT सेक्टर में 0.7% की गिरावट दर्ज हुई।
एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा। जापान का निक्केई 136 अंक नीचे 37,618 पर, कोरिया का कोस्पी 21 अंक गिरकर 2,606 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 83 अंक नीचे 23,262 पर बंद हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट में मामूली गिरावट रही।
वहीं, अमेरिकी बाजारों में तेजी देखी गई। 16 मई को डाउ जोन्स 332 अंक बढ़कर 42,655, नैस्डेक कंपोजिट 99 अंक ऊपर 19,211 और S&P 500 में 0.7% की बढ़त दर्ज की गई।
मई महीने में घरेलू निवेशकों ने लगभग ₹23,783 करोड़ की खरीदारी की है। 16 मई को विदेशी निवेशकों ने ₹8,831 करोड़ और घरेलू निवेशकों ने ₹5,187 करोड़ की नेट खरीदारी की।
ये भी पढ़ें-सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट- एक्सपर्ट्स ने जताई और कमी की आशंका








