शेयर बाजार में भारी गिरावट- सेंसेक्स 721 अंक लुढ़का

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स 721 अंक की गिरावट के साथ 81,463 पर और निफ्टी 225 अंक लुढ़ककर 24,837 पर बंद हुआ। दो दिनों में बाजार करीब 1,263 अंकों की गिरावट झेल चुका है।

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट

  • बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा 4.78% टूटा।

  • पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, और बजाज फिनसर्व समेत 15 शेयरों में 1% से 2.6% तक की गिरावट रही।

  • सिर्फ एक शेयर में हल्की बढ़त देखी गई।

निफ्टी के 50 में से 43 शेयर गिरे

  • निफ्टी पर मीडिया इंडेक्स में सबसे बड़ी गिरावट 2.61% की रही।

  • इसके अलावा, सरकारी बैंकिंग 1.70%, मेटल 1.64%, IT 1.42%, और ऑटो 1.27% कमजोर हुए।

  • फार्मा इंडेक्स 0.54% की हल्की तेजी के साथ बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट का हाल – मिला-जुला कारोबार

  • जापान का निक्केई 0.88% गिरा, कोरिया का कोस्पी 0.18% बढ़ा।

  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.09% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.33% गिरकर बंद हुए।

  • अमेरिकी बाजारों में 24 जुलाई को डाउ जोन्स 0.70% और नैस्डेक 0.18% चढ़ा।

 विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

  • 24 जुलाई को FIIs ने 2,134 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

  • इसके मुकाबले घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,617 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

  • जुलाई महीने में अब तक FIIs ने 28,529 करोड़ और DIIs ने 37,687 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।

 पिछला दिन भी गिरावट भरा

गुरुवार, 24 जुलाई को भी सेंसेक्स में 542 अंकों की गिरावट देखी गई थी और यह 82,184 पर बंद हुआ था।

  • उस दिन ट्रेंट, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व 4% तक गिरे थे।

  • वहीं जोमैटो, टाटा मोटर्स और सन फार्मा 3.5% तक चढ़े थे।

  • निफ्टी IT, FMCG और रियल्टी इंडेक्स में गिरावट रही, जबकि मेटल और फार्मा इंडेक्स में हल्की तेजी थी।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading