अम्बेडकरनगर में अग्निसचेतकों को दिया जा रहा सात दिवसीय प्रशिक्षण

  • फील्ड डेमो और मॉक ड्रिल से मिल रहा व्यावहारिक अनुभव
  • सभी फायर स्टेशनों पर 7 दिन तक चलेगा प्रशिक्षण
  • आग की पहचान और सही उपकरण चयन पर विशेष जोर

अम्बेडकरनगर। अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर सात दिवसीय अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस विशेष प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अग्निकांड की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अग्निसचेतकों को व्यावहारिक जानकारी देना है।

फायर उपकरणों के संचालन से लेकर रखरखाव तक की मिल रही जानकारी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवा, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार शुरू किया गया है। प्रशिक्षण सत्रों में प्रतिभागियों को आग के विभिन्न प्रकारों की पहचान, उनके कारण, तथा प्रत्येक श्रेणी की आग को बुझाने में प्रयुक्त होने वाले अग्निशमन उपकरणों की जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही फायर उपकरणों के रखरखाव, संचालन और नियमित परीक्षण की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपकरण आपातकालीन स्थिति में पूरी तरह कार्यशील और प्रभावी रहें।

प्रशिक्षण में फील्ड डेमो से मिल रही व्यवहारिक समझ

प्रशिक्षण के दौरान अग्निसचेतकों को केवल थ्योरी तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि उन्हें वास्तविक परिस्थितियों से निपटने के लिए फील्ड डेमो और मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा आग लगने की विभिन्न परिस्थितियों का प्रदर्शन कर यह दिखाया जा रहा है कि किस प्रकार त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए जान-माल की रक्षा की जा सकती है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading