राम मंदिर के पास गेस्ट हाउस में शर्मनाक हरकत

  • बाथरूम की छत से बना रहा था वीडियो, महिला की चीख पर लोगों ने पकड़ा

  • गेस्ट हाउस का कर्मचारी निकला आरोपी, मोबाइल में मिली कई क्लिप्स

  • राम मंदिर के पास अवैध गेस्ट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अयोध्या में राम मंदिर के पास स्थित राजा गेस्ट हाउस में एक महिला श्रद्धालु का नहाते समय वीडियो बना रहे युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना शुक्रवार सुबह 6:30 बजे की है। वाराणसी से आई महिला ने बाथरूम में परछाई देखी तो युवक को मोबाइल से वीडियो बनाते हुए पाया।

महिला की चीख सुनकर अन्य श्रद्धालु पहुंचे और आरोपी को पकड़कर राम जन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी सौरभ बहराइच का रहने वाला है और गेस्ट हाउस में कुक का काम करता है।

पुलिस जांच में उसके मोबाइल से महिलाओं के नहाते हुए 10 वीडियो मिले। बाथरूम के ऊपर टिन शेड में गैप होने के चलते वह वीडियो बना रहा था।

पुलिस ने गेस्ट हाउस के अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संचालक को नोटिस भेजा गया है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading