झांसी में शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला: कहा, “लुटेरी सरकार

  • सपा महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा
  • कहा, जीएसटी के नाम पर लूट, महंगी बिजली और भ्रष्टाचार चरम पर
  • 2027 में सपा की सरकार बनाने का आह्वान

झांसी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आज झांसी पहुंचे और भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह लुटेरी सरकार है, पहले जीएसटी के नाम पर लूट की और अब थोड़ा सा जीएसटी कम करके झठी वाहवाही लूट रही है।

सपा महासचिव ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जहां उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। पत्रकार वार्ता में शिवपाल यादव ने कहा कि पीडीए का नारा लेकर पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आधी आबादी सपा के साथ जुड़ रही है। उनका दावा है कि 2027 में सपा सरकार बनेगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सपा नेताओं और अन्य को झूठे मुकदमों में फंसा कर डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग नेताजी के अनुयायी हैं और पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 की तैयारी में अनुशासित होकर भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

शिवपाल यादव ने कहा कि जनता बिजली की महंगाई और विद्युत समस्याओं से त्राहि-त्राहि मचा रही है। तहसील और थानों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उन्होंने आजम खान की रिहाई का स्वागत किया और स्पष्ट किया कि सपा हमेशा उनके साथ रही है। बसपा में शामिल होने की खबर को उन्होंने पूरी तरह भ्रामक बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्राइमरी स्कूल बंद करके मयखाना खोलने में ध्यान लगाया, जबकि शिक्षा और व्यवस्था सुधारने की जरूरत थी। सपा सरकार में कभी रात में अधिकारियों को बिजली चोरी पकड़ने के लिए आदेश नहीं देना पड़ता था। आज उत्तर प्रदेश में बिजली महंगी और चोरी के मामलों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading