- 5 दिन तक चला संयुक्त सर्च ऑपरेशन
- लश्कर कमांडर जाकिर गनी का शव बरामद
- पहलगाम हमले के बाद जारी सूची में था शामिल
- एक अन्य आतंकी लतीफ भट की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के चनापोरा इलाके में पांच दिन तक चले संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी को मार गिराया। बुधवार को उसका शव बरामद किया गया। ऑपरेशन में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और CRPF शामिल रहे। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, जाकिर गनी पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी 14 वांछित आतंकियों की सूची में शामिल था। फिलहाल एक अन्य आतंकी लतीफ भट की तलाश जारी है।









