सेमीफाइनल में पराजित हुई सिंधू

बाली। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू को इंडोनेशिया ओपन 2021 के महिला एकल सेमीफाइनल में शनिवार को थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से तीन गेमों के संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा। तीसरी सीड सिंधू को दूसरी सीड इंतानोन ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 54 मिनट में 15-21, 21-9, 21-14 से हराया और फ़ाइनल में जगह बना ली। भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम जीत लिया लेकिन दूसरे गेम में वह समर्पण कर गयीं। निर्णायक गेम में थाई खिलाड़ी ने 4-4 की बराबरी के बाद लगातार बढ़त बनाये रखते हुए जीत अपने नाम की।

सिंधू के लिए यह लगातार तीसरा टूर्नामेंट है जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले वह इंडोनेशिया मास्टर्स में टॉप सीड जापान की अकाने यामागुची से सेमीफाइनल में पराजित हो गयी थीं जबकि उससे पहले सिंधू को फ्रेंच ओपन में जापान की सयाका ताकाहाशी से हार का सामना करना पड़ा था। उससे पहले सिंधू डेनमार्क ओपन के क्वार्टरफाइनल में कोरिया की खिलाड़ी से हार गयी थीं। इस हार के बाद सिंधू का इंतानोन के खिलाफ 4-7 का करियर रिकॉर्ड हो गया है।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *