अंबेडकरनगर में एसआईआर–2026 की रफ्तार तेज

अंबेडकरनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर–2026) के तहत जनपद में मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले में सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जाने के बाद 28 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे तक 1283307 प्रपत्र बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटल किए जा चुके हैं। यह कुल निर्धारित प्रपत्रों का 68.60 प्रतिशत है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी विधानसभाओं में पुनरीक्षण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है और बीएलओ टीमों को प्रक्रियाओं में और तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

कटेहरी विधानसभा—67.72% प्रपत्र डिजिटाइज

कटेहरी विधानसभा में कुल 405615 मतदाताओं के सापेक्ष 274666 गणना प्रपत्र डिजिटल रूप में अपलोड किए जा चुके हैं। यहां पुनरीक्षण कार्य संतोषजनक रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और शेष प्रपत्रों के संग्रह व डिजिटाइजेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

टांडा विधानसभा—73.17% के साथ सबसे आगे

टांडा विधानसभा इस समय जिले में सबसे बेहतर स्थिति में है। यहां 344809 मतदाताओं में से 252286 गणना प्रपत्र डिजिटल किए जा चुके हैं, जो कि 73.17 प्रतिशत उपलब्धि है। बीएलओ टीमों की सक्रियता से यहां पुनरीक्षण अभियान तेज गति से पूरा हो रहा है।

आलापुर विधानसभा—70.27% कार्य पूरा

आलापुर क्षेत्र में कुल 354895 मतदाताओं के सापेक्ष 249392 गणना प्रपत्र बीएलओ ऐप पर दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा 70.27 प्रतिशत है। उपलब्धि को और बेहतर बनाने के लिए टीमों को गांव-वार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

जलालपुर विधानसभा—67.32% तक पहुंचा लक्ष्य

जलालपुर विधानसभा में पुनरीक्षण कार्य लगातार प्रगति पर है। यहां 420401 मतदाताओं में से 283013 प्रपत्र डिजिटल किए गए हैं, जो 67.32 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाता है। शेष प्रपत्रों के संग्रह और डिजिटलाइजेशन के लिए क्षेत्रीय स्तर पर अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *