सोने के दामों में हल्की गिरावट- चांदी ने दिखाई तेजी

  • सोने की कीमत ₹10 घटकर ₹96,075 प्रति 10 ग्राम हुई
  • चांदी ₹1,003 महंगी होकर ₹97,616 प्रति किलो पहुंची
  • इस साल अब तक सोना ₹19,913 और चांदी ₹11,599 महंगी हुई

नई दिल्ली। सोने और चांदी के बाजार में आज फिर हलचल देखने को मिली है। 24 अप्रैल को जहां 24 कैरेट सोने की कीमत में हल्की गिरावट आई, वहीं चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम शुद्ध सोना ₹96,075 पर आ गया है, जो बीते दिन की तुलना में ₹10 कम है। इसके उलट चांदी की कीमत में ₹1,003 का इजाफा हुआ और यह अब ₹97,616 प्रति किलो पर पहुंच गई है।

बीते कुछ हफ्तों में सोने-चांदी दोनों ने अपने-अपने उच्चतम स्तर को छुआ है। सोना 21 अप्रैल को ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था जबकि चांदी ने 28 मार्च को ₹1,00,934 का रिकॉर्ड बनाया था।

इस साल की तेजी:
2025 में अब तक सोने की कीमतों में ₹19,913 का इजाफा हुआ है, जबकि चांदी ₹11,599 प्रति किलो महंगी हो चुकी है। साल की शुरुआत में 10 ग्राम सोना ₹76,162 पर था, जो अब ₹96,075 तक पहुंच चुका है।

अक्षय तृतीया पर बढ़ेगी मांग:
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जिसे सोना खरीदने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भारी संख्या में लोग सोने की खरीदारी करते हैं।

खरीदारी से पहले रखें ये बातें ध्यान में:
सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क युक्त गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क कोड यानी HUID 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जो सोने की शुद्धता का प्रमाण देता है। यह ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने में मदद करता है।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading