
लखनऊ। सहादतगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले 42 वर्षीय चप्पल कारीगर मो. आरिफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के पीछे के कमरे में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
मृतक मो. आरिफ पत्नी परवीन और दो बच्चों आतिफ व शिफा के साथ रहते थे। पत्नी मायके गई हुई थी। लौटने पर बच्चों ने देखा कि आरिफ जमीन पर गिरे हुए हैं। उन्हें उठाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं उठे। परिवार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सहादतगंज पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार ने शुरू में पोस्टमॉर्टम से इंकार किया, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मौत के कारण की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।








