मेडिकल कॉलेज में बनेगा नवजात शिशुओं के लिए एसएनसीयू वार्ड

  • 66 लाख रुपये की राशि से होगा वार्ड का निर्माण – एनएचएम ने दी मंजूरी
  • समय से पहले जन्मे शिशुओं, सांस व संक्रमण से पीड़ित नवजातों को मिलेगा त्वरित इलाज
  • जिले में यह दूसरा SNCU वार्ड, पहले से अकबरपुर में एक यूनिट संचालित

अंबेंडकरनगर। जिले के नवजात शिशुओं को अब इलाज के लिए दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर टांडा में शीघ्र ही 10 बेड का स्पेशल न्यू बार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड संचालित होने जा रहा है। इस वार्ड की स्थापना के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) द्वारा लगभग 66 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

नवजात शिशुओं के इलाज में मिलेगा विशेष लाभ

मेडिकल कॉलेज परिसर में बनने वाला यह वार्ड विशेष रूप से उन नवजात शिशुओं के लिए होगा, जिन्हें जन्म के तुरंत बाद चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होती है। इनमें समय से पहले जन्में शिशु, जन्म के बाद पीलिया, सांस लेने में दिक्कत या संक्रमण से ग्रसित नवजात शामिल हैं। अब ऐसे मामलों में परिजनों को जिला अस्पताल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और न ही अन्य शहरों की ओर रुख करना होगा।

जिला अस्पताल में पहले से संचालित है एसएनसीयू

गौरतलब है कि जिले में यह दूसरा एसएनसीयू वार्ड होगा। वर्तमान में संयुक्त जिला चिकित्सालय, अकबरपुर में 10 बेड का एसएनसीयू वार्ड संचालित है, जो अधिकतर समय पूर्ण क्षमता पर कार्य करता है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में नई इकाई की स्थापना से मरीजों का दबाव कम होगा और ग्रामीण अंचलों के लोगों को भी सुलभ सुविधा मिल सकेगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading