सोशल मीडिया विवाद ने गरमाया सियासी माहौल

राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत के चेयरमैन विनोद प्रजापति और उनके समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा ऐतराज जताया है। शनिवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आलापुर के उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और चेयरमैन व उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

पूर्व विधायक समेत भाजपा नेताओं ने जताई नाराज़गी

भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने किया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, दिनेश पांडेय, सुरेश कन्नौजिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, भगवान पांडेय, श्यामनाथ शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, नीरज सोनी और वीरेंद्र सिंह सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि राजेसुल्तानपुर के चेयरमैन विनोद प्रजापति और उनके समर्थकों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणी की गई है। इसे पार्टी के सम्मान और संगठनात्मक गरिमा पर आघात माना जा रहा है।

जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरुपयोग कर जानबूझकर भाजपा जिलाध्यक्ष की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। नेताओं ने उप जिलाधिकारी से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित व्यक्तियों पर आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading