सपा नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, सिविल अस्पताल में भर्ती

अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे अस्पताल, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अस्पताल की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राजेंद्र चौधरी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सिविल अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज की स्थिति का जायजा लिया।

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, राजेंद्र चौधरी को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में इलाज शुरू किया गया। उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की जा रही हैं।

अखिलेश यादव ने अस्पताल के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि फिलहाल राजेंद्र चौधरी की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनका बेहतर इलाज कर रहे हैं।

हार्ट अटैक की आधिकारिक पुष्टि नहीं

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि राजेंद्र चौधरी की मेडिकल जांच जारी है। फिलहाल हार्ट अटैक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button