सुरक्षा घेरे में सपा सांसद का आवास- एंट्री पर सख्त निगरानी

  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगरा में सांसद सुमन से मिले
  • विवादित बयान के बाद रामजीलाल सुमन के घर बढ़ाई गई सुरक्षा
  • अखिलेश ने कहा– मुझे भी जान से मारने की धमकी मिली

आगरा। आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के दलित सांसद रामजीलाल सुमन से मुलाकात की। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब सुमन के बयान को लेकर क्षत्रिय संगठनों और हिंदू समूहों में भारी आक्रोश है। इसी को देखते हुए उनके घर के बाहर पुलिस और PAC की भारी तैनाती की गई। अखिलेश यादव ने खुद को जान से मारने की धमकी मिलने का दावा भी किया।

सांसद रामजीलाल सुमन के आगरा स्थित आवास पर अखिलेश यादव की मौजूदगी ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के बाद से सुमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। अखिलेश ने मीडिया से बात करते हुए सत्तारूढ़ सरकार पर समाज में जातिगत विष फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि रामजीलाल सुमन को जानबूझकर अपमानित किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जैसे फूलन देवी को मारा गया, उसी तरह उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है, लेकिन सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

सुमन के घर के बाहर महिलाओं समेत कई समर्थकों को रोक दिया गया, जिससे नाराजगी फैली। महिलाओं ने पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र केवल उन्हीं को भीतर प्रवेश दिया, जिनके नाम सांसद द्वारा सूचीबद्ध किए गए थे।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading