साप्ताहिक परेड में एसपी ने ली परेड की सलामी

अंबेंडकरनगर। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और उपस्थित बल को अनुशासन, दक्षता व तत्परता के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया।

सलामी के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को शारीरिक दक्षता हेतु दौड़ कराई और टोलीवार परेड ड्रिल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरक्षियों को परेड से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई और शारीरिक अनुशासन के महत्व पर जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बल को विपरीत परिस्थितियों से निपटने हेतु शस्त्र संचालन का अभ्यास कराया। इस दौरान शस्त्रों को खोलने, जोड़ने और उनके सुरक्षित उपयोग की विधियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने बल को हर परिस्थिति में तैयार रहने की हिदायत दी।परेड के उपरांत एसपी ने पुलिस लाइन में खड़े यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों की हेडलाइट, हूटर, इंडिकेटर, फर्स्ट एड किट और अन्य उपकरणों की जांच की गई। एसपी ने संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी उपकरणों की स्थिति मानक के अनुसार सुनिश्चित की जाए और वाहनों की सफाई व रखरखाव नियमित रूप से हो।इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्ड और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शस्त्रों के रख-रखाव और अभिलेखों के अद्यतन प्रबंधन के निर्देश दिए। सुरक्षा मानकों की पालना को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई।

परेड के समापन के बाद एसपी ने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में विभिन्न प्रशासनिक रजिस्टरों व दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने समस्त अभिलेखों को अद्यतन और व्यवस्थित रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।परेड व निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), क्षेत्राधिकारी लाइन और प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading