प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया ‘बेरोजगारी दिवस’

  • सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में किया विरोध प्रदर्शन
  • युवाओं ने ‘नो मोर बीजेपी’ के लगाए नारे
  • डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं ने रोजगार की मांग की

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘बेरोजगारी दिवस’ के रूप में विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित विधायक निवास पर जूता पॉलिश कर प्रदर्शन किया और ‘नो मोर बीजेपी’ के नारे लगाए।

सपा सदस्य जय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 में हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन 10 साल बीतने के बाद भी वादे पूरे नहीं हुए। युवाओं से नौकरी की जगह पकौड़ा तलने की बात कही जा रही है, जिससे देशभर के युवा निराश हैं।

उन्होंने कहा कि उच्च डिग्री लेने के बाद भी रोजगार न मिलने से युवा सड़कों पर भटक रहे हैं। यही कारण है कि आज ‘बेरोजगारी दिवस’ मनाकर सरकार से नौकरी की गुहार की जा रही है।

प्रदर्शन में शामिल आनंद, जो वाराणसी से आए थे, ने बताया कि BA और LLB की डिग्री के बावजूद वह पांच वर्षों से बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी न मिलने से वह मजबूर होकर बूट पॉलिश कर विरोध जता रहे हैं।

सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से अपील की कि युवाओं को रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है और उसे राजनीति से ऊपर उठकर देश के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading