लखनऊ में SIR और वोट चोरी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

  • सपा नेताओं ने कहा- सरकार संविधान की हत्या कर रही है
  • ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे और सड़क-सदन तक लड़ाई का ऐलान
  • शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं में सरकार को विफल बताया

लखनऊ। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को SIR (मतदाता सूची का विशेष गहन जांच) और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ता GPO से विधानभवन की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में नोकझोंक हुई।

सपा नेता समयून खान ने कहा कि सरकार संविधान की हत्या कर रही है और SIR के नाम पर आम नागरिकों से वोटिंग का अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा लगाया।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष देर तक जारी रहा। समयून खान ने कहा कि बिहार में चुनाव से ठीक पहले SIR करवा कर जनता के वोटों पर कब्जा किया गया, और अब उत्तर प्रदेश में भी यही खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट चोरी सबसे बड़ा अपराध है और इसे रोकने के लिए सड़क और सदन तक लड़ाई जारी रखेंगे।

सपा नेता राजवीर ने कहा कि SIR के माध्यम से वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विफल है और तानाशाही कर रही है। शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं में सरकार असफल रही है। उनका कहना है कि सत्ता के लोग जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं और उन्हें और बढ़ा रहे हैं।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading