उपजा संगठन की बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा

बाराबंकी । रविवार को शुभम गेस्ट हाउस पर यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के प्रांतीय निर्देशन पर एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त कृष्ण , तमन्ना अंजुम ’उपजा प्रदेश अध्यक्ष महिला पत्रकार ’ जिला इकाई यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) से रमन द्विवेदी एड0 संरक्षक ,जिला अध्यक्ष बी. त्रिपाठी एड0, जिला महामंत्री दीपक निर्भय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व विधिक सलाहकार संजय सिंह एड0, व जिला सचिव राजकुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा रामानन्द गुप्ता को जिलाकोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

वही अपने संबोधन में हेमन्त कृष्ण ने कहा कि मीडिया मतलब माध्यम जो समाज, शासन, प्रशासन के बीच की कड़ी है और यह संगठन 51 वर्ष से भी पुराना है । प्रदेश अध्यक्ष समक्ष गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी सरकार द्वारा प्राप्त सुविधाओं को दिलाए जाने, एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाए रखने व फर्जी पत्रकारों को चिन्हित कर ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही कराए जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इसी क्रम में श्री द्विवेदी ने संगठित होकर समाज के प्रति आईना के समान पारदर्शिता के साथ संगठन को कार्य करने की सलाह दी वही इस अवसर पर तहसील रामनगर राजेश कुमार पाण्डेय पुष्पेंद्र अवस्थी , हैदरगढ़ से रजनीश सिंह फतेहपुर से विजयराम जयसवाल , मंजीत निगम ,फैजल सिद्दीक , आर एस घाट से मान बहादुर सिंह , सूरज सिंह नवाबगंज से रामानन्द गुप्ता संपादक योगेश कुमार जयसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *