शेयर बाजार में उछाल- सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के पार

  • सेंसेक्स में 500 अंकों की बढ़त, 76,500 के स्तर पर कारोबार
  • निफ्टी 130 अंकों की मजबूती के साथ 23,300 के पार
  • रियल्टी और ऑटो सेक्टर में तेजी, IT और फार्मा भी बढ़त में
  • ग्लोबल मार्केट सकारात्मक, एशियाई बाजारों में भी उछाल
  • गोल्डमैन सैक्स ने टाटा कंज्यूमर के टारगेट बढ़ाए, शेयर 8% चढ़ा

शेयर बाजार में आज (2 अप्रैल) तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स करीब 500 अंकों की बढ़त के साथ 76,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 130 अंकों की मजबूती के साथ 23,300 पर पहुंच चुका है। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया, जहां निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.69% तक चढ़ गया। ऑटो इंडेक्स भी करीब 1% ऊपर है। आईटी, एफएमसीजी, मेटल और फार्मा सेक्टर में भी 0.50% तक की बढ़त देखी गई। हालांकि, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

बाजार से जुड़े बड़े अपडेट्स

🔹 आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स जल्द ही ₹745 करोड़ के IPO के साथ बाजार में आएगा। कंपनी ने मंगलवार को SEBI के पास इसके लिए नए डॉक्युमेंट फाइल किए।

🔹 गोल्डमैन सैक्स ने टाटा कंज्यूमर के शेयर की रेटिंग को ‘बाय’ में अपग्रेड किया और टारगेट ₹1,040 से बढ़ाकर ₹1,200 कर दिया। इसके बाद टाटा कंज्यूमर के शेयर में 8% की तेजी दर्ज की गई और यह ₹1,060 के पार पहुंच गया।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading