आज शेयर बाजार बंद, सोमवार को गिरावट के संकेत

मुंबई। मुहर्रम की छुट्टी के कारण शुक्रवार, 26 जून को भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। हालांकि वैश्विक बाजारों में जारी कमजोरी के चलते सोमवार को घरेलू बाजार की शुरुआत दबाव के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं।

एशियाई बाजारों में शुक्रवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 8 प्रतिशत तक फिसल गया, जबकि गिफ्ट निफ्टी में भी 150 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इससे संकेत मिल रहे हैं कि अगले कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार कमजोर शुरुआत कर सकते हैं।

इससे पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बावजूद मामूली बढ़त के साथ कारोबार समाप्त हुआ था। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 109 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,100 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 भी 34 अंक यानी 0.14 प्रतिशत चढ़कर 24,056 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से करीब 703 अंक तक लुढ़क गया था, जिससे बाजार में अस्थिरता साफ देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button