शेयर बाजार में भारी गिरावट- सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,900 के नीचे

  • सेंसेक्स 700 अंक टूटकर 81,800 के स्तर पर
  • निफ्टी 200 अंक लुढ़ककर 24,900 के नीचे
  • IT, ऑटो और FMCG सेक्टर में भारी गिरावट

मुंबई। आज यानी 12 जून को शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स लगभग 700 अंकों की गिरावट के साथ 81,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 200 से ज्यादा अंक फिसलकर 24,900 के स्तर पर पहुंच गया है।

सेक्टरवार स्थिति

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और सिर्फ 4 में तेजी देखने को मिली है।

  • IT, FMCG, मेटल और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव है।

  • हालांकि, फाइनेंशियल शेयर्स में थोड़ी बहुत खरीदारी देखने को मिल रही है।

ग्लोबल बाजार का मिला-जुला रुख

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी आज उतार-चढ़ाव का माहौल है।

  • जापान का निक्केई: 0.71% गिरकर 38,149 पर

  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग: 0.46% नीचे 24,255 पर

  • कोरिया का कोस्पी: 0.67% चढ़कर 2,926 पर

  • चीन का शंघाई कंपोजिट: 0.8% बढ़कर 3,405 पर

11 जून को अमेरिकी बाजार में भी मिला-जुला प्रदर्शन रहा:

  • डाउ जोन्स: 42,865 पर लगभग फ्लैट

  • नैस्डेक कंपोजिट: 0.50% गिरावट

  • S&P 500: 0.27% गिरकर बंद

IPO अपडेट: ओसवाल पंप्स का IPO कल से खुलेगा

ओसवाल पंप्स लिमिटेड का IPO 13 जून से 17 जून तक खुला रहेगा।

  • फंडरेजिंग टारगेट: ₹1,387.34 करोड़

  • प्राइस बैंड: ₹584 से ₹614 प्रति शेयर

  • लिस्टिंग: BSE और NSE दोनों पर

  • रिटेल निवेशकों के लिए निवेश: ₹614 प्रति शेयर की दर से एक लॉट के लिए ₹14,016 की जरूरत

11 जून को बाजार में रही थी तेजी

गौरतलब है कि कल यानी 11 जून को बाजार में तेजी का रुख था।

  • सेंसेक्स: 123 अंकों की बढ़त के साथ 82,515 पर बंद हुआ था

  • निफ्टी: 37 अंक चढ़कर 25,141 के स्तर पर बंद हुआ

Related Posts

मार्च में धीमी पड़ सकती है भारत की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। Ministry of Finance India की मार्च 2026 की मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ सकती है।…

Continue reading
अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। Reserve Bank of India (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों…

Continue reading