एसआईआर अभियान में लापरवाही पर सख्ती

अंबेडकरनगर। जिले में चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में लापरवाही बरतना एक सफाईकर्मी को भारी पड़ गया। निर्वाचन कार्य में सहयोग न करने और लगातार अनुपस्थित रहने पर डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय ने ग्राम पंचायत लालापुर में तैनात सफाईकर्मी हरिनाथ को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के साथ ही मामले की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत, जलालपुर को जांच अधिकारी बनाया गया है।

निर्देशों के बावजूद एक भी दिन नहीं किया सहयोग

जिलाधिकारी की ओर से 15, 18, 22 और 24 नवंबर को जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया था कि सफाईकर्मी भी गणना पत्रक वितरण, संकलन और फीडिंग कार्य में बीएलओ का सहयोग करेंगे। एसआईआर अभियान की गति को मजबूत रखने के लिए यह सहयोग अनिवार्य था।

इसके बावजूद अकबरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लालापुर में तैनात सफाईकर्मी हरिनाथ ने अपने दायित्व का पालन नहीं किया। बीडीओ अकबरपुर ने 27 नवंबर को बताया कि हरिनाथ न तो निर्वाचन कार्य में शामिल हुए और न ही संबंधित गांव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लगातार अनुपस्थित रहने और किसी भी प्रकार के सहयोग न करने पर यह स्पष्ट माना गया कि उन्होंने कर्तव्य की अवहेलना की है।

डीपीआरओ ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई

बीडीओ की रिपोर्ट और जांच के आधार पर डीपीआरओ ने हरिनाथ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया।

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *