ब्लास्ट के बाद हर व्यक्ति और वाहन की सख्त चेकिंग

दिल्ली ब्लास्ट के बाद ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाई गई

सीआईएसएफ और बीडीएस ने पूरे परिसर की सख्त चेकिंग की

हर टूरिस्ट और वाहन की निगरानी सुनिश्चित

आगरा: दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद आगरा में ताजमहल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पश्चिमी और पूर्वी गेट पर पुलिस हर व्यक्ति और वाहन की सख्त जांच के बाद ही एंट्री दे रही है।

सोमवार शाम हुए धमाके के बाद ताजमहल में सीआईएसएफ के डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते (BDS) ने पूरे परिसर की जांच की। मुख्य मकबरे के अलावा उद्यान, कमरे, डस्टबिन, ड्रेनेज और बाथरूम तक की हर जगह चेकिंग की गई। कैमरे की नजर में आने वाले प्रत्येक हिस्से को भी बारीकी से देखा गया।

सीआईएसएफ कमांडेंट वैभव कुमार दुबे ने बताया कि ताजमहल का रेड जोन (मकबरे के अंदर) सीआईएसएफ और यलो जोन (500 मीटर की परिधि) पुलिस व पीएसी सुरक्षा में रखते हैं। पश्चिमी और पूर्वी गेट पर बैरियर पॉइंट्स पर हर व्यक्ति की जानकारी ली जा रही है। बैग लेकर आने वाले पर्यटकों को बैग लॉकर में रखने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। टूव्हीलर वालों के पास पास नहीं होने पर उन्हें वापस भेजा जा रहा है।

सुरक्षा के इस सख्त कदम के बाद पर्यटक और आगंतुक सुरक्षित माहौल में ताजमहल का दर्शन कर सकते हैं।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *