खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सख्ती, 239 नमूने भेजे गए जांच को

अंबेडकरनगर। जनपद में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अप्रैल 2025 से जुलाई 2025 तक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए खाद्य सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।

871 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 239 नमूने जांच को भेजे

बैठक की शुरुआत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा की गई, जिन्होंने समिति को अवगत कराया कि बीते चार माह में 871 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के 239 नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए।

इनमें से 57 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए, जिन पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि जिले में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर नियमित निगरानी रखी जा रही है।

लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एवं न्याय निर्णायक अधिकारी लंबित वादों की त्वरित सुनवाई कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में देरी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने लंबित मुकदमों की सूची तलब की और साप्ताहिक रिपोर्टिंग की बात कही।

रिपोर्ट में देरी पर डीएम सख्त, लखनऊ भेजा जाएगा पत्र

नमूनों की जांच रिपोर्ट आने में हो रही देरी पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देशित किया कि इस संबंध में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ को पत्र भेजा जाए ताकि रिपोर्ट प्रक्रिया में पारदर्शिता और त्वरितता लाई जा सके।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading