सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर छात्रा को किया परेशान

  • बनस्थली विद्यापीठ की छात्रा को सोशल मीडिया पर मानसिक उत्पीड़न
  • इंस्टाग्राम ग्रुप से शुरू हुई परेशानियां, फर्जी आईडी बनाकर धमकी
  • शादी का दबाव, अश्लील सामग्री वायरल करने की धमकी भी दी गई

अम्बेडकरनगर। राजस्थान के टोंक जिले स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बनस्थली विद्यापीठ में अध्ययनरत एक छात्रा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की मां ने साइबर क्राइम थाने में दी गई शिकायत में अमेठी निवासी युवक पर अश्लीलता फैलाने, धमकी देने और जबरन शादी का दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए हैं।

इंस्टाग्राम से हुई शुरुआत, फिर अश्लीलता की हदें पार
शिकायत के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला की 20 वर्षीय पुत्री जुलाई 2024 से बनस्थली विद्यापीठ में पढ़ाई कर रही है। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर बने एक ग्रुप के माध्यम से अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के पूरे आरी सिंह निवासी आरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ आर्यन ने संपर्क साधा। कुछ समय तक सामान्य बातचीत के बाद आरोपी ने ग्रुप में अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए।
फर्जी आईडी बनाकर जारी रखी हरकतें, ब्लॉक करने के बाद भी नहीं रुका उत्पीड़न
पीड़िता द्वारा उसे इंस्टाग्राम से ब्लॉक किए जाने के बाद आरोपी ने फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर पुनः संपर्क करना शुरू कर दिया। उसने छात्रा की सहेलियों के ग्रुप में जुड़कर गाली-गलौज और आपत्तिजनक सामग्री भेजनी शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी युवक लगातार छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा है और मना करने पर अश्लील सामग्री वायरल कर देने की धमकी दे रहा है। छात्रा की मां के मुताबिक आरोपी ने स्पष्ट रूप से धमकी दी है कि अगर उसके माता-पिता इस रिश्ते को नहीं मानते, तो वह बेटी की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading