प्रयागराज में UPPSC कार्यालय के बाहर छात्रों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के कार्यालय के बाहर सोमवार को छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई। छात्रों ने गेट के बाहर प्रदर्शन किया, जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक जाम को खुलवाने के लिए पुलिस ने छात्रों को हटाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया।

पुलिस ने जब छात्रों को उठाकर हटाने की कोशिश की, तो काशी के छात्र अखिलेश यादव पुलिस से भिड़ गए। झड़प के दौरान एक दरोगा सड़क पर गिर गए और चोटिल हुए। प्रदर्शन रोकने के लिए RAF-PAC और पुलिस के करीब 300 जवान तैनात किए गए। आयोग के गेट पर बैरिकेडिंग कर दी गई और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

इस दौरान छात्र आशुतोष पांडेय की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, वाराणसी से प्रयागराज आ रहे समाजवादी छात्रसभा BHU इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव समेत कई छात्रों को हिरासत में लिया गया और BHU चौकी पुलिस के पास रखा गया।

छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रदर्शन जारी है। पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *