सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय ने सहारा शहर से निकाला घरेलू सामान

लखनऊ। सहारा इंडिया समूह के संस्थापक सहाराश्री सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय ने नगर निगम की अनुमति मिलने के बाद सहारा शहर स्थित व्हाइट हाउस से अपना घरेलू सामान बाहर निकाला। शनिवार को उनकी मौजूदगी में 6 मालवाहक वाहनों में दवाइयां, किताबें और अन्य घर का सामान बाहर ले जाया गया।

नगर निगम की मौजूदगी में हुई वीडियोग्राफी

नगर निगम ने 6 अक्टूबर को सहारा शहर को सील कर दिया था, जिसके बाद से कोई भी अंदर नहीं रह पा रहा था।
शनिवार को स्वप्ना रॉय के पहुंचने पर अधिकारियों ने पूरे सामान निकालने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई।
बाहर ले जाए गए सामान की सूची तैयार की गई और रिकॉर्ड में उसकी एंट्री भी की गई।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि सीलिंग के बाद कई बार सामान निकालने की अनुमति दी गई है और इसका पूरा रिकॉर्ड नगर निगम सुरक्षित रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button