सुप्रिया मेनन ने 7 साल की ट्रोलिंग से उठाई आवाज़

मुंबई। साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की पत्नी और जानी-मानी प्रोड्यूसर सुप्रिया मेनन को पिछले सात वर्षों से लगातार ऑनलाइन ट्रोलिंग और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। सुप्रिया ने इस बात का खुलासा हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए किया, जिसमें उन्होंने उस महिला ट्रोलर का नाम और चेहरा सार्वजनिक रूप से उजागर किया, जो उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान कर रही थी।

क्रिस्टीना एल्डो नाम की महिला पर लगाए गंभीर आरोप

सुप्रिया ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा –

“मिलिए क्रिस्टीना एल्डो से। ये महिला मेरे बारे में लगातार भद्दे कमेंट्स करती रही है। अलग-अलग फेक अकाउंट बनाकर मुझ पर ज़हर उगलती रही। मुझे बहुत पहले से पता था कि ये कौन है, लेकिन मैंने चुप रहना बेहतर समझा क्योंकि इसका एक छोटा बच्चा है। मगर अब हद पार हो चुकी है।”

सुप्रिया ने यह कदम तब उठाया जब क्रिस्टीना ने उनके दिवंगत पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद सुप्रिया को सार्वजनिक रूप से ट्रोल का नाम उजागर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अमेरिका में रहने वाली नर्स है ट्रोलर

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टीना एल्डो उर्फ क्रिस्टीना बाबू कुरियन अमेरिका में रहने वाली मलयाली नर्स है। बताया जा रहा है कि 2018 से वह सुप्रिया के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां कर रही थी। साल 2023 में सुप्रिया ने इस महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के संकेत भी दिए थे, जब उसने उनके परिवार पर निशाना साधा था।

शादी से पहले जर्नलिस्ट थीं सुप्रिया

सुप्रिया मेनन एक जानी-मानी जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। 2011 में उन्होंने अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन से शादी की थी। साल 2014 में उनकी बेटी अलंकृता का जन्म हुआ। शादी के बाद उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी और अब पृथ्वीराज प्रोडक्शंस की प्रमुख हैं।

पृथ्वीराज हाल ही में नजर आए थे ‘सरजमीन’ में

वहीं, अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन हाल ही में जियो सिनेमा पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘सरजमीन’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ काजोल और इब्राहिम अली खान भी थे।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading