सुशांत की बहन श्वेता का दावा- भाई की सांस और खुशबू तक महसूस हुई

मौत के बाद भाई की मौजूदगी महसूस करने की बात

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में भाई की मौत के बाद उनसे जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने दावा किया कि सुशांत के निधन के बाद उन्होंने ड्रीम स्टेट और मेडिटेशन के दौरान उनकी मौजूदगी महसूस की।

पटना में हुआ भाई से मिलने का अनुभव

‘सुपरटॉक्स बाय द मूविंगशिप’ से बातचीत में श्वेता ने बताया कि जब पटना में सुशांत की अस्थियां विसर्जन के लिए रखी गई थीं, तब वह एक कमरे में लेटी थीं। उनके मुताबिक, उस दौरान उन्हें लगा कि सुशांत उनके पास आए।

श्वेता ने बताया कि उन्होंने सपने या ध्यान जैसी अवस्था में भाई से बातचीत की। उनके अनुसार, सुशांत ने उन्हें गले लगाया और काफी देर तक उनसे बात की। श्वेता का कहना है कि इस अनुभव के दौरान उन्हें सुशांत की खुशबू और सांस तक महसूस हुई।

मौत की खबर सुनकर सुन्न हो गई थीं

श्वेता ने बताया कि जब उन्हें सुशांत की मौत की खबर मिली, तब वह कैलिफोर्निया में थीं। खबर सुनने के बाद उनका शरीर कुछ समय के लिए सुन्न हो गया था और बाद में वह काफी रोई थीं।

कोविड के कारण नहीं आ सकीं भारत

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान यात्रा प्रतिबंधों के कारण वह भारत नहीं आ सकीं। इस वजह से वह अपने भाई को आखिरी बार गुडबाय भी नहीं कह पाईं।

धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया: श्वेता

सुशांत सिंह राजपूत ने ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था। यह फिल्म उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल रही।

श्वेता ने पॉडकास्ट में यह भी कहा कि सुशांत की मौत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने उनके परिवार से संपर्क नहीं किया। उन्होंने बताया कि कंगना रनोट समेत कुछ अन्य फिल्मी हस्तियों ने परिवार से संपर्क किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button