सॉफ़्टवेयर इंजीनियर दीपिका की संदिग्ध मौत

  • पति और सास-ससुर पर हत्या का आरोप
  • पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद सौंपा
  • सेक्टर 113 थाने में केस दर्ज, जांच जारी

नोएडा। सेक्टर-74 की आइवी काउंटी सोसायटी में रहने वाली एक आईटी इंजीनियर महिला ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दीपिका गोयल के रूप में हुई है, जिनकी शादी फरवरी 2023 में आदित्य गोयल से हुई थी। मृतका के भाई अनमोल गोयल की शिकायत पर सेक्टर-113 थाने में पति, सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का केस दर्ज किया गया है।

फोन कॉल के बाद मिला ‘बाय’ मैसेज

मृतका के भाई के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4 बजे दीपिका से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। रात करीब पौने 9 बजे दीपिका के कॉमन फैमिली ग्रुप में ‘बाय’ लिखा मैसेज आया। भाई ने आरोप लगाया कि यह मैसेज दीपिका ने नहीं, बल्कि उसके पति व सास-ससुर ने भेजा था।

दहेज में घर और गाड़ी की मांग

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दीपिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति आदित्य अक्सर मारपीट करता था और मकान व गाड़ी की मांग करता था।

पार्क का बहाना, फिर मौत की खबर

रात को जब परिजनों ने दीपिका से बात करने की कोशिश की, तो ससुराल पक्ष ने कहा कि वह पार्क में टहल रही है। कुछ देर बाद खबर मिली कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी है। उसे फौरन फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

सेक्टर-113 थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा के अनुसार, फोर्टिस अस्पताल से आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading