बाराबंकी स्कूल में महिला टीचर की संदिग्ध आत्महत्या

बाराबंकी के सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने आत्महत्या की

शव प्रिंसिपल ऑफिस में फंदे से लटका मिला

पति ने प्रिंसिपल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

बाराबंकी। उधवापुर स्थित एक सरकारी स्कूल में शनिवार को महिला टीचर उमा वर्मा (40) ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। उनका शव प्रिंसिपल ऑफिस में लटका मिला। घटना की सूचना पर सतरिख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

जानकारी के अनुसार, उमा वर्मा की तैनाती उधवापुर स्कूल में थी और उनके पति ऋषि भी शिक्षक हैं। पति ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया गया। शनिवार सुबह पति उन्हें स्कूल छोड़कर अपने स्कूल चले गए थे। क्लास में बैग रखने के बाद उमा वर्मा हेडमास्टर के ऑफिस में गईं, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं लौटने पर स्टाफ ने झांककर देखा तो उनका शव फंदे से लटका मिला।

उमा वर्मा के परिवार में दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *