स्वच्छोत्सव 2025 : रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया अकबरपुर

  • फव्वारा तिराहा और प्रमुख प्रतिमाओं को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया
  • स्वच्छता अभियान और सजावट का अनोखा मेल, शहर सुंदर और स्वच्छ नजर आया
  • नगर वासियों ने पहल की खुले दिल से सराहना की

स्वच्छोत्सव 2025 के अंतर्गत अकबरपुर शहर दीपावली से पहले ही जगमग हो उठा है। नगर पालिका परिषद की ओर से की गई भव्य सजावट ने शहर की सूरत बदल दी है। शहर के मुख्य चौराहों, ओवरब्रिज और प्रमुख मार्गों पर बटरफ्लाई लाइट, वेलकम लाइट और स्प्रिंग झालरों की आकर्षक सजावट की गई है।

इन खूबसूरत लाइटों ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। नगरवासी इस पहल की खुलकर सराहना कर रहे हैं और शहर को ऐसी सजावट देने के लिए अधिशासी अधिकारी का धन्यवाद जता रहे हैं।

बटरफ्लाई और वेलकम लाइट बनीं पहचान

दीपावली के मद्देनजर शहर को विशेष रूप से सजाया गया है। ओवरब्रिज के दोनों ओर खंभों पर रंगीन स्प्रिंग झालरें और बटरफ्लाई लाइट्स लगाई गई हैं। वहीं, शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर वेलकम लाइट्स लगाकर नगर को भव्य स्वरूप दिया गया है। इन लाइट्स की चमक रात में शहर को नई पहचान दे रही है।

नगर की सजावट इस बार सामान्य से कहीं अधिक आकर्षक है। खास तौर पर बटरफ्लाई लाइट्स और वेलकम गेट्स पर लगी विशेष लाइटिंग लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

वीडियो बनाकर वायरल कर रहे लोग

रात के समय जब यह लाइटें जलती हैं, तो शहर का नजारा देखते ही बनता है। कई नागरिक इन लाइटों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा कर रहे हैं। इन वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं, जिससे यह सजावट शहर के बाहर भी चर्चा में है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading