स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला: करणी सेना से जुड़े युवक ने मारा थप्पड़

  • सनातन धर्म और भगवान राम पर बयानबाजी से था नाराज़
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया
  • हमले के बाद मौर्य का काफिला फतेहपुर रवाना

गोरखपुर। गोरखपुर में महिला डॉक्टर के पति और रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल के अपहरण मामले में मास्टरमाइंड कमालुद्दीन उर्फ कमालू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ कई चौंकाने वाली जानकारियां लगी हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि कमालुद्दीन ने तीन शादियां की हैं, जिनमें दो हिंदू लड़कियों को ब्रेनवॉश कर निकाह किया और उनसे कलमा भी पढ़वाया

अशोक जायसवाल अपहरण की पूरी कहानी

25 जुलाई की सुबह करीब 5:30 बजे पादरी बाजार निवासी रिटायर्ड एयरफोर्सकर्मी अशोक जायसवाल रोजाना की तरह जॉगिंग और स्विमिंग के लिए साइकिल से रेलवे स्टेडियम जा रहे थे। तभी कौवाबाग अंडरपास के पास कार सवार बदमाश उन्हें किडनैप कर ले गए। 4 घंटे बाद बदमाशों ने पत्नी डॉ. सुषमा जायसवाल से बात कराई और फिरौती में पहले 5 करोड़, फिर 1 करोड़ और अंत में 15 लाख की मांग की।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 टीमों का गठन किया और महज 12 घंटे में अशोक जायसवाल को बरामद कर लिया। इस दौरान 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि मास्टरमाइंड कमालुद्दीन फरार हो गया। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

4 दिन बाद रायबरेली में चुपचाप सरेंडर

कमालुद्दीन ने गोरखपुर पुलिस को चकमा देते हुए 4 साल पुराने ऑटो लिफ्टिंग के केस में रायबरेली कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब गोरखपुर पुलिस उसे वारंट बी के आधार पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

दो हिंदू लड़कियों से शादी और धर्म परिवर्तन

जांच में खुलासा हुआ कि कमालुद्दीन ने तीन निकाह किए, जिनमें एक अपनी मामा की बेटी से और दो हिंदू लड़कियों से। एक लड़की के बारे में पुलिस के पास पूरी जानकारी है, जबकि दूसरी की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कमालुद्दीन ने दोनों हिंदू लड़कियों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराया। वे नकाब पहनकर कलमा पढ़ती हैं, और सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें वे रमजान के मौके पर रील बनाते हुए नजर आती हैं।

लग्जरी लाइफ और अपराध की फेहरिस्त

कमालुद्दीन कभी डीजे और शामियाना का काम करता था, लेकिन जल्दी ही वह ऑटो लिफ्टिंग और नेपाल में चोरी की गाड़ियां सप्लाई करने के धंधे में कूद गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके पास BMW कार है और वह अक्सर लक्जरी लाइफस्टाइल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता था।

2020 में रायबरेली में उसके खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद वह कुछ समय के लिए थाईलैंड और सऊदी अरब भी चला गया था।

अशोक जायसवाल की रेकी और अपहरण की साजिश

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कमालुद्दीन ने अपने साथी करुणेश दुबे के साथ मिलकर दो महीने तक अशोक जायसवाल की रेकी की। उनकी मॉर्निंग रूटीन को ट्रैक किया गया और 25 जुलाई को किडनैपिंग की साजिश को अंजाम दिया गया। डॉक्टर को लगातार दो कारों में 18 घंटे तक मूव कराकर पुलिस से बचने की कोशिश की गई।

दबंगों और रसूखदारों से भी संबंध

पुलिस जांच में सामने आया है कि कमालुद्दीन का संपर्क शहर के सफेदपोश, दबंगों और चुनाव लड़ने वाली एक प्रत्याशी से भी था। सोशल मीडिया पर उनके साथ कई फोटो वायरल होने के बाद लोग अपने अकाउंट से तस्वीरें हटा रहे हैं।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading