भाजपा के आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क पर बातचीत

  • स्थानीय मुद्दों पर उपमुख्यमंत्री ने प्राथमिकता देने का आश्वासन
  • दोनों नेताओं ने एकजुट होकर क्षेत्रीय विकास पर जोर दिया
  • नारायण फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक योगदान की जानकारी

अंबेडकर नगर में नारायण फाउंडेशन के संरक्षक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक मौर्य ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य से एक स्नेहिल एवं सार्थक मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, विकास कार्यों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

विकास और कल्याण योजनाओं पर फोकस

मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों तथा कल्याण योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखते हुए योजनाओं को लागू कर रही है। वहीं, विवेक मौर्य ने भी फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और स्थानीय विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

सामाजिक एवं राजनैतिक समरसता पर चर्चा

दोनों नेताओं ने सामाजिक समरसता और सद्भाव बनाए रखने के महत्व पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही प्रदेश और देश के विकास को गति दी जा सकती है। इस अवसर पर सामाजिक एकता, शैक्षिक प्रगति और आर्थिक विकास के मुद्दे प्रमुख रहे।

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श

मुलाकात में पार्टी की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। विवेक मौर्य ने पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में फाउंडेशन की भूमिका को लेकर उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया। दोनों ने मिलकर आगामी चुनाव और जनसम्पर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी बात की।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading