मैनपुरी में टीचर बोली-स्कूल MD ने प्राइवेट पार्ट टच किया

मैनपुरी/गुरुग्राम — मैनपुरी की सुदिति ग्लोबल एकेडमी में कार्यरत एक महिला शिक्षक (गुरुग्राम निवासी) ने स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर लव मोहन और उनके निजी सहायक (PA) शिवम पर यौन उत्पीड़न व गंदी हरकतों का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना में जीरो FIR दर्ज करायी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने 19 जनवरी 2025 को स्कूल में 32,500 रुपए मासिक वेतन पर नौकरी शुरू की थी और अपनी बड़ी बेटी का दाखिला भी उसी स्कूल में कराया था। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें व उनकी दोनों बेटियों को छात्रावास के ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरा आवंटित किया।

पीड़िता का कहना है कि स्कूल के एमडी लव मोहन ने उन्हें पढ़ाने के लिए होम साइंस के बजाय FMM (Financial Markets Management) विषय चुनने का दबाव दिया। जब उन्होंने इन बातों से इनकार किया तो परेशानियाँ बढ़ीं।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading